• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पत्नी द्वारा दी गई मानसिक प्रताड़ना से परेशान पति ने की आत्महत्या, सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट किया पोस्ट।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पत्नी की मानसिक प्रताड़ना और अत्याचार के कारण पति ने सोशल मीडिया साइड पर सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना सिलीगुड़ी शहर के 2 नंबर वार्ड के पूर्वांचल प्रधान नगर इलाके से सामने आई है। मृतक का नाम कमल छेत्री शर्मा (36) है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में कमल ने हेमताबाद की रहने वाली पुजा रानी गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। विवाह के दो महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन उसके बाद से परिवारिक अशांति शुरू हो गई। पत्नी के अत्याचार से कमल मानसिक रूप से टूट गया। जिसके बाद गुरुवार को फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले कमल ने अपने सोशल मीडिया साइड पर एक पोस्ट किया। जिसमें मौत के लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, कमल ने स्टांप पेपर पर भी अपनी पत्नी की अत्याचार की पूरी कहानी लिखी है। इधर, पोस्टमार्टम के बाद कमल का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने मृतक की पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। प्रधान नगर थाना की पुलिस मृतक के सोशल मीडिया साइड पर सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *