• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पुलिस ने फोन स्नैचर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर पुलिस ने सिलीगुड़ी शहर का मोस्ट वांटेड फोन स्नैचर बाऊ उर्फ शिवा बर्मन को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी शहर के दार्जिलिंग मोड़ पर घात लगाकर बैठा रहता था। जैसे ही मौका मिले राह चलते लोगों के बैग और हाथ से फोन की छीनताई कर फरार हो जाता था। इस बीच बीते गुरुवार को भी आरोपी ने एक्साइज डिपार्टमेंट के एक अधिकारी के बेटी का फोन छिनताई कर फरार हो गया था। जिसके बाद प्रधान नगर थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई गयी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने अभियान चलाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारी के बेटी का फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाऊ नशा का आदी है। वह दार्जिलिंग मोड़ के दुर्गानगर कॉलोनी का रहने वाला है। इससे पहले भी चोरी एवं छीनताई करने के आरोप में वह कई बार जेल की हवा खा चुका है। शुक्रवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *