प्रधान नगर थाना की पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम पदम प्रधान है। वह नक्सलबाड़ी का निवासी है। बताया जा रहा है कि पदम प्रधान बीती रात अपने दोस्त से कार लेकर सिलीगुड़ी सर्किट हाउस मोड़ में प्रतिबंधित कफ सिरप की डिलीवरी करने पहुंचा था। लेकिन स्थानीय लोगों को उस पर शक हो गया। जिसके बाद लोगों से बचने के लिए पदम कार लेकर भाग निकला। हालांकि स्थानीय लोगों ने पदम को पीछा कर समर नगर ऑटो स्टैंड के पास पकड़ लिया। जिसके बाद प्रधान नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली । तलाशी के दौरान कार से भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद गुरुवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply