• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में भारी मात्रा में गांजे के साथ युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधाननगर थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने बीती रात के दार्जिलिंग मोड़ संलग्न शिव नगर इलाके में अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। साथ ही इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम भोला सरकार है। वह मूल रूप बालुरघाट का निवासी बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भोला सरकार लंबे समय से सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ संलग्न शिव नगर इलाके में एक घर किराये पर लेकर रहता था। इसी घर से वह मादक का धंधा चला रहा था। बीती रात गुप्त सूत्रों से खबर पाकर प्रधान नगर थाने की सादे पोशाक पुलिस ने दार्जिलिंग मोड़ संलग्न शिव नगर इलाके में उसके घर में अभियान चलाया और घर के 1 किलो 299 ग्राम गांजा बरामद किया। जिसके बाद भोला सरकार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *