• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में महिला की रहस्यमयी मौत मामले में प्रेमी गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में महिला की रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सौभिक दास है। सूत्रों के अनुसार काकुली मंडल नामक उक्त महिला की शादी करीब 10 साल पहले एक व्यक्ति के साथ हुई थी। लेकिन वह अपने पति को छोड़कर एक साल से दूसरे व्यक्ति के साथ रह रही थी। दोनों सिलीगुड़ी के 41 नंबर वार्ड अंतर्गत ज्योतिनगर इलाके में किराए के मकान में रहते थे। आप को बता दें कि महिला का अपने परिवार से कोई संपर्क नहीं था। बुधवार रात को महिला का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया था।

बाद में घटना की जानकारी मिलते ही भक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। गुरुवार को शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। इसके बाद मृतक महिला के परिवार वाले और पति काकुली के प्रेमी के घर के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के पिता और पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेमी सौभिक दास ने ही काकुली मंडल की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। काकुली के मौत के लिए सौभिक दास के साथ उसके माता-पिता भी जिम्मेदार है। मृतका के परिवार वालों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *