• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में शादी का झांसा देकर एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में एनबीएसटीसी के कर्मचारी प्रीतम सरकार की मुलाकात एक महिला डॉक्टर के साथ हुई। इसके बाद मुलाकात का दौर प्यार में बदल गया। इसके बाद प्रीतम पर आरोप है कि प्रेमिका से शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। आरोप है कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्रीतम ने प्रेमिका से शादी से से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रेमिका ने बीती रात प्रीतम पर शादी का सपना दिखाकर दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद महिला थाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीती रात भक्तिनगर थाना अंतर्गत इलाके से प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *