• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

10 किलो गांजा के साथ एक महिला को माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने तस्करी से पहले मादक पदार्थ के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम माधवी दास (48) है। वह माथाभांगा के सिताई की रहने वाली है।

बताया गया है कि माधवी दास आज माथाभांगा से एक बैग में करीब 10 किलों गांजा लेकर सिलीगुड़ी में तस्करी के लिए पहुंची थी। वह गांजा डिलीवरी करने के लिए माटीगाड़ा थाना अंतर्गत परिमल नगर इलाके में घूम रही थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस में संदेह के आधार पर पहले महिला को हिरासत में लिया। फिर तलाशी के दौरान उसके बैग से गांजा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के पास से करीब 10 किलो गांजा जब्त किया गया है।

बताया गया है कि घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते माधवी दास ने मादक तस्करी का रास्ता चुना है। इस बार भी केवल 3 हजार रुपये की लालच में वो मादक प्रदार्थ की तस्करी करने सिलीगुड़ी पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *