• Wed. Mar 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बंगाल-बिहार सीमा से 12 मवेशी जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने बंगाल-बिहार सीमा के चक्करमारी इलाके में नाका चेकिंग के दौरान एक तरबूज लदे ट्रक से 12 मवेशी जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। चालक का नाम महबूब अली बताया गया है, जो असम का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चक्करमारी में तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर से 12 मवेशी बरामद हुए। जब पुलिस ने मवेशियों के वैध कागज़ात दिखाने को कहा तो ड्राइवर कोई भी वैध कागज़ात नहीं दिखा पाया। वैध कागज़ात नहीं होने के कारण ट्रक को जब्त कर लिया गया और मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि जब्त किए गए मवेशियों को असम तस्करी करने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। बुधवार को आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

मवेशी तस्करी गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसको लेकर खोरीबाड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *