सिलीगुड़ी: विधाननगर में करीब 10 बिघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद भीमबार इलाके में माहौल काफी गर्म हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष ने विधाननगर के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
यह विरोध प्रदर्शन करीब 5 घंटे से ज्यादा चलता रहा। इधर, स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 महिला सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार 30 आरोपियों के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालना, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने और गैर कानूनी तरीके से किसी दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करने सहित अन्य आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो पक्ष उक्त 10 बीघा जमीन पर अपना दावा पेश कर रहा है, उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले उस जमीन को कानूनी प्रक्रिया के तहत बिक्री कर दी थी। बकायदा वो जमीन अब दूसरे पक्ष की है, जिसके पूरे कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply