सारस न्यूज़ सिलीगुड़ी।
सीमा प्रभारियों ने ट्रेलर में अवैध रूप से 40 भैंसों को बिहार से असम ले जा रहे ट्रेलर को तस्करी से पहले ही अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मोहम्मद कलेक्टर और यासीन अकंद हैं। इनमें एक उत्तर प्रदेश और दूसरा असम के रहने वाले हैं। दरअसल, बिहार से असम तक मवेशी की तस्करी बढ़ती जा रही है। बिना परमिट के तस्कर मवेशियों का तस्करी कर रहें है। फुलबाड़ी सीमा प्रहरियों ने सोमवार को 40 भैंसों से भरे एक ट्रेलर को जब्त किया। सीमा प्रहरियों ने फुलबाड़ी पर भैंसों से लदा ट्रेलर को जब्त किया। इसके बाद दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में गिरफ्तार आरोपियों को एनजेपी थाने को सौंप दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।