• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

5 फरवरी को सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की फन रन मैराथन का होगा आयोजन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के तत्वावधान व एक निजी स्कूल के सहयोग से 5 फरवरी यानी रविवार को फन रन मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पत्रकार सम्मेलन कर पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कोरोना के बाद से खेल कूद का कार्यक्रम काफी कम हो रहा है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य व सेहत को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इस मैराथन दौड़ में सिलीगुड़ी के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। तीन विभागों में डेढ़ किमी, तीन किमी और 5 किमी की दौड़ होगी। फन रन की शुरुआत उत्तरायण से होगी। फन रन के उद्घाटन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर अखिलेश चतुर्वेदी, अभिनेता दर्शील सफारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *