• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 5 वां आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 5वां आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी का नाम मानव राय उम्र,(22) है। बताते चले कि बीते महीने 20 व 21 जनवरी की रात को घर में अकेली युवती के साथ पांच आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि 20 व 21 जनवरी की रात युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करते वक्त तीन व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर आशी घर चौकी की पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी का नाम, गोपाल राय, संजय राय व दुर्लभ राय को पुलिस के निगरानी में दी गई। दूसरे दिन अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया। आरोपियों से पूछताछ के छह दिन बाद चौथे आरोपी अभिजीत राय को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, बीती रात आशी घर चौकी की पुलिस ने आखिरी आरोपी मानव राय, को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *