• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में दोबारा वोट डालने के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़ाया गया।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

मतदान खत्म के दौरान डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा के एक्तियाशाल इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। एक्तियाशाल तिलेश्वरी अधिकारी उच्च विद्यालय के मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद फिर से वोट डालने के दौरान एक व्यक्ति पकड़ा गया। इसके बाद वह व्यक्ति मतदान केंद्र से भागने लगा। डाबग्राम-फूलबाड़ी की भाजपा विधायक शिखा चटर्जी उक्त मतदान केंद्र पर पहुंची। जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वह वहां पहुंची उनका तृणमूल कार्यकर्ताओं से विवाद शुरू हो गया। दोनों पार्टियों के नारेबाजी के कारण माहौल काफी गर्म हो गया। बाद में स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को आना पड़ा। भीड़ इलाके से हटाया गया। इसी बीच एक व्यक्ति मतदान करने के बाद भी फिर से मतदान केंद्र में प्रवेश करने जा रहा था तभी वह पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *