• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के 4 नंबर वार्ड के दुर्गानगर कॉलोनी में एक व्यक्ति की घर में घुसकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: घर के शौचालय में ले जाकर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पड़ोसी को गिरफ्तार किया गया है। यह सनसनीखेज मामला सिलीगुड़ी के 4 नंबर वार्ड अंतर्गत दुर्गानगर कॉलोनी की है। मृतक का नाम विपुल गुप्ता ( 40 ) है। वह पेशे से एक हॉकर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को विपुल गुप्ता की पत्नी और बेटा शादी में गये थे। जब वे घर आए तो विपुल गुप्ता घर पर नहीं थे। इसके बाद वे लोग उन्हें ढूंढने लगे। बाद में उन्होंने घर के शौचालय से खून निकलता देखा। तभी हत्या का आरोपी राम बर्मन अंदर से दरवाजा खोलकर वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को इलाके से गिरफ्तार किया। हालांकि, हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। शौचालय के अंदर व्यक्ति पर पहले धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *