• Fri. Mar 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी तस्वीर।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: इन दिनों देश में स्वार्थी तत्वों द्वारा सांप्रदायिक वातावरण खराब करने के प्रयासों के बावजूद लोगों का एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता बार-बार गवाही दे रही है कि हमारे भाईचारे के बंधन अटूट हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण नक्सलबाड़ी में देखने को मिला, जहां रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई।

शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पानी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को एक-दूसरे के धर्म और संप्रदाय का सम्मान करना चाहिए और संविधान का पालन करते हुए देश को मजबूत और समृद्ध बनाना चाहिए। बैर-भाव से समाज को बांटने के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।

वहीं, राम भक्तों की सुविधाओं को लेकर मुस्लिम समाज के लोग पूरी तरह से तत्पर दिखे। इतना ही नहीं, शोभायात्रा के दौरान उन्होंने प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए श्रद्धालुओं के बीच पानी का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *