• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार से राजगंज काम करने आया एक युवक लापता।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी : बिहार से काम करने आया एक युवक लापता हो गया। लापता युवक का नाम गुड्डु कुमार (20) है। वह राजगंज के फाटापुकुर स्थित एक फैक्ट्री में काम करने आया था। मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक बिहार के एक ठेकेदार की मदद से फाटापुकुर इलाके की एक निजी फैक्ट्री में काम करने आया था। अभी उसे काम पर आये एक महीना भी नहीं हुआ है। सहकर्मियों ने बताया कि 27 दिसंबर को काम खत्म करने के बाद गुड्डु चाय पीने के लिए फाटापुकुर बाजार में गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। वहीं, घटना के सात दिन बाद भी युवक का कोई पता नहीं है।
युवक के परिजन युवक को ढूंढने के लिए बिहार से राजगंज गए। उन्होंने राजगंज थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। युवक के पिता ने बेटे को जल्द ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *