• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी : प्रधाननगर पुलिस ने सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अर्जुन प्रसाद है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी के एक नंबर वार्ड के राजेंद्रनगर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया।

युवक के कब्जे से एक आग्नेयास्त्र और 3 ताजा कारतूस बरामद हुए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार अर्जुन प्रसाद एक कुख्यात अपराधी है। उस पर कई आरोप हैं। बीती रात वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *