• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस हिरासत में आरोपी महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

महिला सिविक वालंटियर को पीटने और जलाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद आरोपी ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या करने की कोशिश की है। यह घटना फांसीदेवा थाना की है। बाद में आरोपी को बरामद कर गंभीर हालत में फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, बाद में उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी ओर इस घटना से सनसनी फैल गई। उल्लेखनीय है कि आरोपी चिरोता नाथ पर फांसीदेवा के शक्तिनगर इलाके में एक गर्भवती महिला सिविक वालंटियर मम्पी देबनाथ मैत्र के घर में घुसकर पीटने इसके बाद आग लगाने का आरोप है। घटना के बाद थाने में आरोपी चिरोता देवनाथ के खिलाफ शिकायत दर्ज होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद गिरफ्तार महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। यहां से कोर्ट ने सात दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। पुलिस हिरासत में आरोपी महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इधर, जैसे ही मामला पुलिस कर्मियों के संज्ञान में आया गंभीर हालत में महिला को बरामद कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *