Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने फ्लाईओवर ब्रिज से लगाई छलांग।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पति से झगड़ा के बाद पत्नी ने फ्लाईओवर ब्रिज से छलांग लगा दी। यह घटना सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या के पास कामरंगागुड़ी इलाके की है। सुप्रिया राय नामक उक्त महिला को गंभीर हालत में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती है। मिली जानकारी के अनुसार सुप्रिया अपने पति प्रदीप डे के साथ सिपाहीपाड़ा में अपने पिता के घर पर रहती है। प्रदीप दे पेशे से टोटो चालक है।
मिली जानकारी के अनुसार, टोटो में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद महिला कामरंगागुड़ी में फ्लाईओवर ब्रिज से नीचे कूद गई। जिसके बाद लहूलुहान हालत में महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *