• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पति की मौत के बाद गृहिणी को डायन बता कर किया पिटाई, मौत।

सारस न्यूज़, अररिया।

सिलीगुड़ी: पति की मौत के बाद गृहिणी को डायन बताकर पिटाई करने का आरोप ससुराल वालों पर लगा था। पिटाई के बाद घायल गृहिणी की मौत हो गई है। उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती घायल गृहिणी बच्चा टुडू की बुधवार देर रात मौत हो गई है। गृहिणी फांसीदेवा के पेटकी संलग्न इलाके की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गृहिणी की पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद ससुराल वालों पर कथित तौर पर गृहिणी को डायन होने का आरोप लगाकर पिटाई की। यहां तक कि धारदार हथियार से भी हमला किया गया। बाद में महिला को उसके बड़े भाई के घर पर छोड़ दिया गया। घटना के बाद से महिला का उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में इलाज चल रहा था। उक्त मामले में पुलिस ने पहले ही तीन महिला को गिरफ्तार कर चुकी है। इधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे गृहिणी का शव बड़े भाई के घर पहुंचा तो इलाके में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक के बड़े भाई ने सभी दोषियों की कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *