• Wed. Feb 25th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चोरी हुई टाटा सूमो कार रामगंज ले जाने के दौरान गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की पुलिस को एक महीने बाद चोरी हुई कार को बरामद करने में सफलता हासिल की। चोरी की टाटा सूमो को रामगंज ले जाने के दौरान नाका चिंकिंग में जब्त किया गया। साथ ही चोर को भी गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रणय प्रकाश देवान का टाटा सूमो कार उनके चालक तेज बहादूर गुरूंग के घर से पिछले महीने की 8 जनवरी की रात को चोरी हो गई थी। इसके बाद 9 जनवरी को माटीगाड़ा थाना में प्रणय प्रकाश देवान ने माटीगाड़ा थाने में अपनी टाटा सूमो चोरी होने की एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस करीब एक माह बीतने के बाद भी कार नहीं ढूंढ सकी। बीती रात को सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मेडिकल चौकी अंतर्गत चॉट हॉट के पास नाका चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान पुलिस को एक टाटा सूमो को देखकर संदेह हुआ। जिसके बाद कार की कागजात की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि टाटा सूमो को चोरी करके रामगंज में बिक्री करने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार को अपने को अपने कब्जे में लिया और चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम राजा शर्मा है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *