• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कफ सिरप की तस्करी की कोशिश नाकाम, दो व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: एसटीएफ और एनजेपी थाने की पुलिस ने
मीठे कद्दू की आड़ में कफ सिरप की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के नाम रोहित पटेल और रमाकांत कोल हैं। दोनों मध्य प्रदेश के रहने वाले है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात एसटीएफ और एनजेपी पुलिस ने फुलबाड़ी इलाके में छापेमारी कर एक लॉरी जब्त किया। लॉरी की तलाशी लेने पर करीब 36 हजार बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीठे कद्दू की आड़ में इंदौर से त्रिपुरा कफ सिरप की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *