• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रतिबंध दिवस पर खोरीबाड़ी में निकाली गई जागरूकता रैली।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: गुरुवार को खोरीबाड़ी प्रखंड प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक प्रतिबंध दिवस के अवसर पर पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली आयोजित की गई। रैली की शुरुआत खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय परिसर से की गई।

इस अवसर पर खोरीबाड़ी पंचायत समिति की अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा, बीडीओ दीप्ति साव एवं खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान परिमल सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। रैली के दौरान खोरीबाड़ी बाजार क्षेत्र में दुकानदारों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए गए।

पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, बीडीओ दीप्ति साव ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह रैली आम लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है। जब तक नागरिक स्वयं जागरूक नहीं होंगे, तब तक प्लास्टिक मुक्त समाज संभव नहीं है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *