• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में पहुंच रहे प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन, सौंपा ज्ञापन।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

चाइनीज लहसुन भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद प्रतिबंधित चाइनीज लहसुन सिलीगुड़ी के बाजारों में धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर रही। सिलीगुड़ी रेगुलेटेड मार्केट के लहसुन मंडी के व्यवसायीयों ने कुछ ऐसे ही आरोप लगाए है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के नाक के नीचे भारतीय सीमा पार कर यह चाइनीज लहसुन सिलीगुड़ी के मार्केट में लाया जा रहा है। इसके बाद यह लहसुन लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इन लहसुनों के सेवन से लोगों के सेहत पर भी असर पर रहा है। जिसके चलते आज रेगुलेटेड मार्केट के लहसुन मंडी के व्यवसायीयों ने एक जुट हो कर चाइनीज लहसुन के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए प्रधाननगर थाना को एक ज्ञापन सौंपे है। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन इन चाइनीज लहसुनों के खिलाफ कोई कारवाई नही की, तो उनके तरफ से जोरदार आंदोलन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *