• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेरीव्यू चाय बागान प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया बसंत उत्सव।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी स्थित मेरीव्यू चाय बागान प्राथमिक विद्यालय में बसंत उत्सव मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल साहब झा ने बताया कि बसंत उत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत धूमधाम से मनाया गया।

बच्चों को विशेष व्यंजन के रूप में अंडा करी एवं ऋतु फल वितरित किए गए। बच्चे काफी खुश दिखे और प्रफुल्लित होकर घर गए।

इस दौरान लाल साहब झा ने बच्चों को होली में रंगों का व्यवहार किस प्रकार किया जाता है, इस बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर विद्यालय के सहायक शिक्षक धूप ज्योति मंडल, एवलिन लकड़ा, हरमोनिया टोप्पो, फिलजुस कालको और अशोक राय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *