• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में थाने के सामने खड़े ट्रक से बैटरी चोरी।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी में चोरी की घटना दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले एक बिजली के खंभे में धक्का मारने के कारण भक्ति नगर ट्रैफिक गार्ड ने एक मालवाही ट्रक को सीज करके थाने के सामने खड़ा किया था।मामला अदालत में चल रहा है। जिस कारण से सुरक्षा की दृष्टि से मालिक प्रत्येक दिन ट्रक को देखने आते है। आज जब मालिक चेक करने के लिए पहुंचे तो देखा कि ट्रक की बैटरी चोरी हो गई है। जब थाने में इस बारे में बताया तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल भक्ति नगर थाना के सामने खड़े ट्रक में से बीती रात को बदमाशों ने बैटरी चोरी करके फरार हो गए। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं ली।
इसलिए अब सवाल खड़े हो रहा है कि अब चोर के हाथ कानून से लंबे हो गए है। तभी तो थाने के सामने खड़े ट्रक से बैटरी चोरी हो रही है और पुलिस पूरी घटना से अंजान है। फिलहाल इस घटना के सामने आने के बाद भक्ति नगर थाने की पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *