• Mon. Sep 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भक्तिनगर थाने की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बीती रात आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम निताई राजवंशी उर्फ पोचा है। वह ईस्टर्न बाईपास इलाके का निवासी है। सूत्रों के अनुसार भक्तिनगर थाने की पुलिस को आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को पायल सिनेमा हॉल के पीछे घूमने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर आग्नेयास्त्र के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद गिरफ्तार युवक की पहचान निताई राजवंशी उर्फ पोचा के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक नामजद अपराधी है। वह किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने के मंसूबे से इलाके में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी पर गैरकानूनी तरीके से आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *