सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी स्थित एसएफ रोड के दोनों किनारों पर फूड लेन का निर्माण कार्य शुरू होगा। फूड लेन के लिए सड़क के किनारे कई पुराने पेड़ों को काटने पर सिलीगुड़ी नगर निगम सवालों के घेरे में घिर गए हैं। इस घटना से पर्यावरण संगठनों के साथ शहर के नागरिक गुस्से में है। वहीं सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष ने भी पेड़ों की कटाई के विरोध में सड़क पर उतर आए। विधायक ने एसएफ रोड में तख्तियों के साथ मौन विरोध मार्च निकाला। साथ ही काटे गए हर पेड़ के नीचे तख्तियां लगा दिए।
विधायक शंकर घोष ने कहा कि पेड़ काटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने पेड़ की कटाई पर वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाया। विकास के लिए हमें कई चीजों से समझौता करना होता है, लेकिन यह न तो राष्ट्रीय राजमार्ग है और न ही एशियाई राजमार्ग है। पेड़ों को बिना काटें भी फूड लेन किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर कोर्ट जायेंगे।