• Mon. Dec 22nd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बागडोगरा के बिहार मोड़ पर फ्लाईओवर के नीचे स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव कीचड़ में देखा। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इसकी सुचना दी गई। सुचना पर बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि रात के अंधेरे में कीचड़ में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *