Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद अपने इंस्टाग्राम बायो में मौत की तारीख बताकर उसी दिन अरविंदपल्ली के निवासी साहिल मजूमदार नामक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के अनुसार आज साहिल की नानी के फ्लैट से उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। साहिल की मां और पिता अपने इकलौते बेटे को खो कर सदमे में चले गए है। साहिल मजूमदार अरविंदपल्ली के रहने वाले हैं। वह कॉलेज पास करने के बाद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। उसका एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहिल के दोस्तों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसका गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद वह मानसिक रूप से टूट गया था। बुधवार रात साहिल अपने एक दोस्त के घर गया था। वहां खाना खाने के बाद वह रात को घर लौट आया। इसके बाद साहिल आज सुबह से लापता था। मोबाइल फोन भी बंद था। वहीं, साहिल की नानी का फ्लैट उसके घर से थोड़ी दूर अरविंदपल्ली में ही है। आज दोपहर में परिवार के लोग वहां गए तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद जब वह दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो देखा कि साहिल का शव पंखे से लटका हुआ है। सूचना मिलने के बाद सिलीगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। जिसके बाद साहिल के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि उसने अपने बायो में पहले ही 11 जनवरी लिख रखा था। उसके दोस्तों और परिवार के सदस्यों का अनुमान है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *