सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन फांसीदेवा थाना क्षेत्र के रंगापानी में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान रोबिन सोरेन (30) और सुनीता सोरेन (14) के रूप में हुई है। दोनों भाई-बहन हैं और खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बुढागंज स्थित डांगरभिट्ठा के निवासी थे।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोनों भाई-बहन डब्ल्यूबी 74 एएक्स 2926 नंबर की बाइक से फांसीदेवा होकर मेडिकल कॉलेज जा रहे थे। इसी दौरान रंगापानी स्थित तेतुलतल्ला इलाके में उनकी बाइक डब्ल्यूबी 71-2193 नंबर की ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही रंगापानी चौकी पुलिस और फांसीदेवा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बाइक और ट्रक को जब्त कर बागडोगरा थाना ले गई। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से मृतकों के स्वजनों में शोक की लहर व्याप्त है।
