• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा वन विभाग ने बांस की आड़ में ले जा रहे 30 लाख रुपये की बर्मा लकड़ी से लदे कंटेनर को किया जब्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा वन विभाग ने बांस लदे कंटेनर की आड़ में ले जाई जा रही भारी मात्रा में बर्मा की लकड़ी बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने नक्सलबाड़ी के बेंगाई जोत संलग्न राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक पेट्रोल पंप पर अभियान चलाया और बांस लदा कंटेनर से 30 लाख रुपये की लकड़ी बरामद की।

वन विभाग के बीट अधिकारी वांगटु लामा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से लकड़ी लदे कंटेनर को जब्त किया गया। यह लकड़ी असम से बिहार में तस्करी करने के लिए लेजाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले पकड़ लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *