सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 25 मार्च को नक्सलबाड़ी में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसको लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
इस संबंध में दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक प्रतीक्षा झारखरिया ने बताया कि पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो कार्यक्रम स्थल के प्रवेश और निकास बिंदुओं को नियंत्रित करेगा। बाहरी घेरा यातायात प्रबंधन और सभा स्थल के आसपास भीड़ को नियंत्रित करने का कार्य करेगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले लोगों की सघन तलाशी ली जाएगी।
बताया गया है कि नक्सलबाड़ी के नन्द प्रसाद बालिका विद्यालय के मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित करेंगी और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार शंकर मालाकार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। साथ ही नक्सलबाड़ी की जनता से शंकर मालाकार को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करेंगी।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नक्सलबाड़ी का यह दौरा शंकर मालाकार को काफी लाभ पहुंचा सकता है।
