• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्वर्गीय अकलेश दुबे की याद में शोक सभा का आयोजित।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

अपर बागडोगरा जागृति स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आज अपर बागडोगरा पंचायत के टैक्स कलेक्टर अकलेश दुबे की याद में क्लब प्रांगण में एक शोक शभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के विशिष्ट लोग उपस्थित हुए और स्व.अकलेश दुबे को श्र्द्धा सुमन अर्पित किए। जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सदस्यों के अलावा बिहारी कल्याण मंच के सदस्य भी उनकी सभा में उपस्थित रहे। क्लब के सदस्य अंबुज कुमार राय और भरत राय, रविन्द्र राय ने बताया कि क्लब के सभी सदस्य हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े हैं। बिहारी कल्याण मंच की तरफ से दिलीप मल्लिक, मनोज ओझा, अशोक सिंह ,मनोज जायसवाल, अनिल सिंह ने अकलेश दुबे की तस्वीर पर श्र्द्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा शुभ माया सूर्य नारायण हाई स्कूल के शिक्षकों की उपस्थिति देखी गई। अकलेश दुबे अपने परिवार का एक मात्र सहारा थे। उनके पिछे 4 लड़कियां एवं एक पुत्र है। बिहारी कल्याण मंच की तरफ से यह आश्वासन दिया गया कि उनके तरफ से यह कोशिश की जायेगी कि उनके बाद उनकी जगह पर उनके पुत्र को बहाल किया जाय। समाज सेवी मनोज ओझा, अशोक सिंह, अनिल सिंह ने उनके परिवार को आश्वासन दिया कि हर समय वह लोग परिवार के साथ खड़े रहेंगे। स्वर्गीय अकलेश दुबे के परिवार की तरफ से उनके बड़े भाई कमलेश दुबे और छोटे भाई राकेश दुबे के अलावा उनके रिश्तेदार भी उपस्थित थे। बहुत जल्द ही बिहारी कल्याण मंच अकलेश दुबे की याद में नेत्र जांच शिविर और रक्त दान शिविर का आयोजन करेगा इस बात की जानकारी बिहारी कल्याण मंच के सदस्यों द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *