सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी: अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमाओं से घिरे इलाकों को मादक पदार्थ तस्करों ने सेफ कॉरिडोर बना लिया है। दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन सिलीगुड़ी महकमा क्षेत्र के तीन थाना क्षेत्र—खोरीबाड़ी, नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा—में मादक पदार्थ जब्ती के मामलों में खोरीबाड़ी थाना सबसे अव्वल रहा है।
तीनों थानों को मिलाकर वर्ष 2025 में कुल 29 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसमें खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच अनुमानित 12 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें 10 करोड़ रुपये मूल्य की 5.310 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 2 करोड़ रुपये मूल्य का 1000 किलो (10 क्विंटल) गांजा तथा 520 बोतल अवैध कफ सिरप शामिल है। इन मामलों में कुल 84 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
वहीं फांसीदेवा थाना पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2025 तक कुल 14 मामलों में 8 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। इसमें 6 करोड़ रुपये मूल्य की 3.582 किलोग्राम ब्राउन शुगर और 2 करोड़ रुपये मूल्य का 1000 किलो (10 क्विंटल) गांजा शामिल है। इन मामलों में कुल 26 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि फांसीदेवा थाना पुलिस को फरवरी, जून, जुलाई, अगस्त और दिसंबर महीने में कोई सफलता नहीं मिली।
जबकि नक्सलबाड़ी थाना पुलिस ने जनवरी से दिसंबर 2025 तक 23 मामलों में 9 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। इसमें 8 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम ब्राउन शुगर, 1 करोड़ रुपये मूल्य का 5 किलो 322 ग्राम गांजा तथा 215 ग्राम कोकीन शामिल है। इन मामलों में कुल 60 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि नक्सलबाड़ी थाना पुलिस को मार्च महीने में कोई सफलता नहीं मिली।
जब्त मादक पदार्थों से यह स्पष्ट है कि दार्जिलिंग जिला पुलिस मादक पदार्थ, विशेषकर ब्राउन शुगर कारोबारियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
1. वर्ष 2025 में खोरीबाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्तारी व जब्त मादक द्रव्य का रिकॉर्ड
जनवरी में पांच मामलों में 380 ग्राम ब्राउन शुगर व 285 बोतल कफ सिरप जब्त कर 10 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। फरवरी में पांच मामलों में 305 ग्राम ब्राउन शुगर व 35 बोतल कफ सिरप के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार किए गए। मार्च में चार मामलों में 500 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर पकड़े गए। अप्रैल में दो मामलों में 317 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार किए गए। मई में चार मामलों में 458 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार हुए। जून में चार मामलों में 300 ग्राम ब्राउन शुगर व 3 किलो 363 ग्राम गांजा के साथ 5 तस्कर पकड़े गए। जुलाई में तीन मामलों में 153 ग्राम ब्राउन शुगर व 50 बोतल कफ सिरप के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार किए गए। अगस्त में दो मामलों में 153 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार किए गए। सितंबर में छह मामलों में 600 ग्राम ब्राउन शुगर व 227.65 किलो गांजा के साथ 13 तस्कर गिरफ्तार हुए। अक्टूबर में तीन मामलों में 627 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 10 तस्कर पकड़े गए। नवंबर में पांच मामलों में 420 ग्राम ब्राउन शुगर व 22.101 किलो गांजा के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार किए गए। दिसंबर में 1 किलो 410 ग्राम ब्राउन शुगर, 694.680 किलो गांजा व 150 बोतल अवैध कफ सिरप के साथ 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
2. वर्ष 2025 में फांसीदेवा थाना पुलिस की गिरफ्तारी व जब्त मादक द्रव्य का रिकॉर्ड
जनवरी में एक मामले में 77.836 किलो गांजा के साथ 2 आरोपित गिरफ्तार किए गए। मार्च में एक मामले में 26 किलो गांजा के साथ 2 आरोपित गिरफ्तार हुए। अप्रैल में एक मामले में 23.301 किलो गांजा के साथ 2 आरोपित पकड़े गए। मई में तीन मामलों में 3 किलो 288 ग्राम ब्राउन शुगर व 37 किलो 39 ग्राम गांजा के साथ 6 आरोपित गिरफ्तार किए गए। सितंबर में चार मामलों में 448 किलो गांजा के साथ 6 आरोपित गिरफ्तार किए गए। अक्टूबर में दो मामलों में 270.686 किलो गांजा के साथ 3 आरोपित गिरफ्तार हुए। नवंबर में दो मामलों में 294 ग्राम ब्राउन शुगर व 61.301 किलो गांजा के साथ 5 आरोपित गिरफ्तार किए गए।
3. वर्ष 2025 में नक्सलबाड़ी थाना पुलिस की गिरफ्तारी व जब्त मादक द्रव्य का रिकॉर्ड
जनवरी में तीन मामलों में 87 ग्राम ब्राउन शुगर व 5.322 किलो गांजा के साथ 11 आरोपित गिरफ्तार किए गए। फरवरी में दो मामलों में 349 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपित पकड़े गए। अप्रैल में एक मामले में 134 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपित गिरफ्तार हुए। मई में चार मामलों में 264 ग्राम ब्राउन शुगर व 215 ग्राम कोकीन के साथ 10 आरोपित गिरफ्तार किए गए। जून में तीन मामलों में 443 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 आरोपित पकड़े गए। जुलाई में दो मामलों में 145 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 आरोपित गिरफ्तार हुए। अगस्त में तीन मामलों में 354 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 आरोपित गिरफ्तार किए गए। अक्टूबर में एक मामले में 1 किलो 832 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपित पकड़े गए। नवंबर में दो मामलों में 125.3 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपित गिरफ्तार हुए। दिसंबर में एक मामले में 124 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपित गिरफ्तार किए गए।
