• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रसोई गैस की होम डिलीवरी सुविधा शुरू करने की मांग।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में रसोई गैस की समस्याओं को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसे लेकर बुधवार को भाजपा के माटीगाड़ा–नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक व उम्मीदवार आनंदमय बर्मन गैस सप्लाई ऑफिस पहुंचे और सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाया।

इस दौरान सप्लाई डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द सामान्य सेवा बहाल करने, होम डिलीवरी शुरू करने और माइकिंग के जरिए लोगों को सूचना देने की मांग की।

इस संबंध में आनंदमय बर्मन ने कहा कि उनकी मालिक से बात हुई है और जल्द ही होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर साजिश कर लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *