• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में मोबाइल टावर को लेकर लोगों का प्रदर्शन।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

मोबाइल टावर लगाने को लेकर निवासियों ने विरोध किया है। यह घटना सिलीगुड़ी के दक्षिण शांतिनगर विपुल मोर इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय पहले से ऊंचे इमारत पर टावर लगाने का काम अंधेरी रात में चल रहा था। इसकी खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके मे पहले से तीन टावर लगा है। ज्यादा टावर लगाने से बच्चों व हृदय से पीड़ित लोगों को समस्या होगी। स्थानीयों ने बताया बिना किसी को सूचना दिए टावर का काम चल रहा था। वहीं दूसरी ओर ,घटना की खबर मिलते ही आशिघर चौकी की पुलिस मौके पहुंची और स्थानीय लोगों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *