• Thu. Feb 19th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीआरआई की टीम ने करोड़ों रुपए की विदेशी सोना के बिस्कुट किया जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

डीआरआई की सिलीगुड़ी युनिट ने करोड़ों रुपए की विदेशी सोना के बिस्कुट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम नूर मोहम्मद मियां (62) है। वह कुचबिहार के गीतलदाह का निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर से विदेशी सोना की एक खेप कुचबिहार से दिनहाटा पहुंची थी। इस खेप को सिलीगुड़ी के रास्ते बाहर तस्करी करने की योजना थी। इधर, गुप्त सुचना के आधार पर डीआरआई की टीम ने बुधवार को मयनागुड़ी संलग्न एनएच-27 पर कुचबिहार से सिलीगुड़ी आ रही एक यात्री वाहन बस में अभियान चलाया। इसके बाद संदेह के आधार पर यात्री के भेष में बस में बैठे नूर मोहम्मद मियां की तलाशी ली। इस दौरान डीआरआई को नूर मोहम्मद मियां के ट्राउजर के दोनों पॉकेट और कमरबंद बेल्ट से 14 पीस विदेशी सोना का बिस्कुट बरामद किया। जिसका बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 27 लाख 74 हजार रुपए है। आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *