• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में अवैध रूप से बोल्डर लदा एक डंपर जब्त।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: नक्सलबाड़ी भूमि व भूमि सुधार विभाग ने रात के अंधेरे में नदी से अवैध रूप से पत्थर निकालकर पड़ोसी राज्य बिहार में बोल्डर तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में दो बोल्डर लदे दो डंपरों को जब्त किया गया। बाद में एक डंपर के मालिक द्वारा वैध दस्तावेज दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया, जबकि दूसरे डंपर को जब्त कर लिया गया। इस दौरान डंपर चालक को भी पकड़ा गया। चालक का नाम रिशप खान है, जो बेलगाछी का निवासी है।

इस संबंध में नक्सलबाड़ी भूमि व भूमि सुधार विभाग के अधिकारी दीपांजन मजूमदार ने बताया कि मांझा नदी से अवैध रूप से बोल्डर लादकर उन्हें दूसरे राज्य ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान अभियान के दौरान दो बोल्डर लदे डंपरों को रोका गया। एक डंपर के मालिक ने वैध दस्तावेज दिखाए, तो उसे छोड़ दिया गया, लेकिन एक चालक वैध कागजात दिखाने में असफल रहा। इसके बाद एक डंपर को जब्त कर लिया गया और मौके से चालक को पकड़ लिया गया। बाद में उसे नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जब्त डंपर पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *