सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम उज्ज्वल छेत्री, अलीश मुखिया, नीमा योल्मो, दीपक गुरुंग, शिव छेत्री, अनिल शर्मा, एमडी फ़िरोज़ और सजल राय है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात एक नंबर वार्ड अंतर्गत महानंदा ब्रिज के निचे एक दर्जन से अधिक लोग जमा हुए थे। जिसकी भनक लगते ही प्रधान नगर थाने की पेट्रोलिंग टीम ने अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस को देख कर कई लोग फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार पुलिस ने आठों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।