सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी:आमबाड़ी में 8 फीट लंबा अजगर बरामद किया गया। गुरुवार की सुबह राजगंज के आमबाड़ी संलग्न गोकुलभिटा गांव में करतोआ नदी के किनारे मछली पकड़ने के जाल से यह अजगर बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने करातोया नदी में मछली पकड़ने के जाल में अजगर को देखा। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में आमबाड़ी रेंज के वनकर्मियों को सूचना दी गई। सुचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को अपने कब्जे में लिया। वन कर्मियों के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद अजगर को जंगल में छोड़ दिया जायेगा।