सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: शुक्रवार को केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के फंड से करीब 50 लाख रुपये की लागत से नक्सलबाड़ी में विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग), बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया।
बताया गया है कि दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर, कान की मशीन, कमर के दर्द के लिए पेन बेल्ट, वॉकिंग स्टिक समेत कई अन्य आधुनिक उपकरण वितरित किए गए।
इस संबंध में माटीगाड़ा–नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में गरीब तबके के लोग आधुनिक उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए उन्हें सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन हजार दिव्यांग लोगों को आधुनिक उपकरण वितरित किए गए हैं।
