नक्सलबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र धोखाधड़ी मामले में अब तक कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस ने मंगलवार को आरोपित महिला नीलिमा राय को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपित डेटा एंट्री ऑपरेटर पार्थ साहा से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने सिलीगुड़ी के अरविंद पल्ली इलाके से इस अधेड़ महिला को पकड़ा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नीलिमा राय इस धोखाधड़ी गिरोह में एजेंट के रूप में सक्रिय थी। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर और जानकारी जुटा रही है। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता कुंदन कुमार दास को गिरफ्तार किया गया था। नीलिमा राय की गिरफ्तारी के साथ ही यह साफ हो गया है कि इस धोखाधड़ी गिरोह की जड़ें और भी गहरी हैं।
इस पूरे मामले में अब तक हुई पांच गिरफ्तारियों को लेकर क्षेत्र में हलचल मच गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस न केवल खोरीबाड़ी, बल्कि राज्य के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल कई एजेंटों से पूछताछ कर रही है।
जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे राज्यभर में फैले भ्रष्टाचार के नेटवर्क का खुलासा होता जा रहा है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply