सिलीगुड़ी में डकैती की घटना को अंजाम देने से पहले प्रधान नगर थाने की पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम मुकेश विश्वकर्मा (26), राजेश साह (35), अरुण विश्वकर्मा (20), क्रिस लिंबू (22) और सूरज छेत्री (23) है। इनमें अरुण नेपाल के झापा, राजेश जयगांव और क्रिस और मुकेश सिक्किम का निवासी है। जबकि सूरज सिलीगुड़ी के दार्जिलिंग मोड़ इलाके का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूरज छेत्री ने डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए नेपाल, सिक्किम और जयगांव से अपने पुराने साथी को सिलीगुड़ी बुलाया था। जिसके बाद थाना अंतर्गत श्री गुरू विद्यामंदिर स्कूल के मैदान में बीती देर रात डकैती की योजना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए। इसकी भनक प्रधान नगर थाने को लग गई। जिसके बाद प्रधान नगर थाने की क्राइम विंग की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान इकट्ठा हुए 10-12 बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने पांच बदमाशों को धर दबोचा। पांचों बदमाशों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply