• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में चार जुआरी गिरफ्तार, 59 हजार रुपये जब्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात को अभियान चलाकर जुए के अड्डे से 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम सागर पासवान, संजीत कुमार, रंजीत साह और मुन्ना कुमार है। पुलिस ने जुए के अड्डे से 59 हजार रुपये भी जब्त किए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कच्चे माल की मंडी रेगुलेटेड मार्केट में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 4 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस ने जुए के अड्डे से 59 हजार रुपये भी जब्त किये। सभी आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *