• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही चार युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने से पहले ही चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम उमेश छेत्री, सचिन थापा, विक्रम साइबो एवं अरविंद प्रधान है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान दागापूर स्थित एक खाली मैदान में कुछ युवकों को संदिग्ध हालत में देखा। जिसके बाद अभियान चलाकर उनमे से चार युवकों को पकड़ा लिया। पूछताछ और तलाशी लेने पर युवकों के पास से कई हथियार बरामद हुए। जिससे यह साफ़ हो गया है की यह सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद चारों युवकों को गिरफ्तार कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *