• Wed. Feb 18th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 12 घंटे के अंदर गैस सिलेंडर चोर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे के अंदर गैस सिलेंडर चोर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के नाम राज गुहा और दीपक राय है। इनमें राज रथखोला और दीपक सुभाषपल्ली का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गत 27 दिसंबर की रात को सिलीगुड़ी नगर निगम के 22 नंबर वार्ड रथखोला इलाके के एक घर में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान घर से दो गैस सिलेंडर की चोरी हो गई थी। चोरी के दूसरे दिन परिवार की तरफ से सिलीगुड़ी थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई। दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए सिलीगुड़ी थाने की पुलिस ने बीती रात दुर्गादास कॉलोनी इलाके से राज और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास के चोरी हुए दोनों गैस सिलेंडर बरामद कर लिया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *