• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी नगर निगम के 36 वार्ड नंबर अंतर्गत घोगो माली निरंजन नगर पाइप लाइन इलाके में एक युवक का फंदे से लटकता शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। मृतक का नाम राम भौमिक (28)है। मृत युवक के परिजनों के अनुसार हर दिन की तरह राम काम से घर लौटा और खाना खाने के बाद घर में सो गया था।

आज सुबह जब उसे आवाज दी गई तो उसका कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिवार वालों को शक हुआ। बाद में उन्होंने खिड़की से देखा कि युवक फंदे से लटक रहा है। आशीघर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *