• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में घर से दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी के एक होम से दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया गया है। नाबालिग अगस्त महीने से सिलीगुड़ी के हकीमपाड़ा स्थित उक्त होम में थी। बुधवार तड़के नाबालिग का फंदे से लटकता हुआ शव होम के शौचालय में पाया गया। इसके बाद पानीटंकी चौकी की पुलिस गयी और शव को बरामद किया। उल्लेखनीय है कि कोरोना के दौरान नाबालिग के पिता और मां की मौत हो गई थी। उसके बाद नाबालिग अपने एक रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

आरोप है कि अगस्त में नाबालिग के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट के निर्देश पर नाबालिग सिलीगुड़ी के उक्त होम में रखी गई थी। पीड़िता के रिश्तेदार कभी- कभार होम में आते रहते थे। परिजन नाबालिग से फोन पर बात भी करते थे। बुधवार तड़के होम के शौचालय में नाबालिग का फंदे से लटका हुआ शव होम में रहने वालों ने देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जिला अस्पताल ले गए। नाबालिग के परिजन भी जिला अस्पताल में पहुंच गए है। नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *