• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 11 करोड़ रुपये के तीन हाथी के दांत जब्त, दो गिरफ्तार।।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

डीआरआई सिलीगुड़ी यूनिट की टीम ने एनजेपी स्टेशन पर राजधानी ट्रेन से लगभग 11 करोड़ रुपए के तीन हाथी दांत के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सुलेमान खां और रतन ग्वाला है। ये दोनों असम के नवगांव होजाई के निवासी बताए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई सिलीगुड़ी यूनिट की टीम को शनिवार को डिब्रूगढ़- न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से बनारस में पशु के अंग की तस्करी होने का गुप्त सूचना मिला। सुचना पर टीम एनजेपी स्टेशन पहुंच गई और ट्रेन के आने का इंतजार करने लगी। जैसे ट्रेन एनजेपी स्टेशन पर पहुंची टीम ने कोच नंबर बी 4 पर अभियान चलाकर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को आरपीएफ जवानों के सामने तलाशी ली गई। जिस पर दोनों के पास मौजूद बैंग से तीन हाथी की दांत बरामद हुआ। जिसके बाद डीआरआई ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हाथी का दांत का कुल वजन 7 किलो 320 ग्राम है। रामद हाथी दांत का कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 98 लाख रुपये आंकी गई है। आज डीआरआई ने दोनों आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *